Top News

ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का कुचामन पुलिस ने किया खुलासा




कुचामन सिटी! 14/08/2026 हर्षित अग्रवाल 

कुचामन में किराये के बैंक खातों से ठगी की रकम का लेन-देन, 4 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 4 लैपटॉप और हिसाब-किताब की डायरी जब्त

कुचामन सिटी। ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का कुचामन सिटी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस थाना कुचामन एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




पुलिस के अनुसार आरोपी किराये के बैंक खातों का इस्तेमाल कर साइबर ठगी से प्राप्त रकम का लेन-देन करते थे। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


15 मोबाइल और 4 लैपटॉप जब्त

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप और हिसाब-किताब से संबंधित एक डायरी जब्त की है। जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिससे साइबर ठगी के नेटवर्क, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है।

बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच

पुलिस की जांच का मुख्य फोकस किराये पर उपलब्ध करवाए गए बैंक खातों और उनमें हुए संदिग्ध लेन-देन पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए कितनी रकम का लेन-देन किया गया और गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume