Top News

केकड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अनिल मित्तल विजयी, 21 वोट से मिली जीत

केकड़ी।21/09/2026,मनोज हेमनानी (संवाददाता)

केकड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। सोमवार को हुए मतदान में अनिल मित्तल को 21 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनीत जैन को 19 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अनिल मित्तल ने 2 मतों के अंतर से जीत हासिल की।


नगरपालिका के कुल 40 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में 18 सीटें आई थीं। वहीं 2 सीटों पर आरएलपी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 21 मत मिलने के बाद पार्टी ने नगरपालिका अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।

रघु शर्मा पहुंचे मतदान स्थल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अनिल मित्तल की जीत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक रघु शर्मा भी भारी लवाजमे के साथ मतदान स्थल पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अनिल मित्तल के नगरपालिका अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई।

राजस्थान वाणी संवाददाता — मनोज हेमनानी, केकड़ी

Post a Comment

أحدث أقدم
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume