मारवाड़ जंक्शन में शोक: नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अब्रार खान का निधन
पाली | 15 सितंबर 2026
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अब्रार खान का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, अब्रार खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद राजकीय अस्पताल ले जाया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पाली रेफर किया। इसके बाद उन्हें पाली स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अब्रार खान हाल ही में मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। चुनाव के बाद उनके निधन की खबर से क्षेत्रवासियों और समर्थकों में शोक व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और परिचितों ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन से मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी शोक का माहौल है।
मारवाड़ जंक्शन से नेमाराम मालवीय की रिपोर्ट।
राजस्थान वाणी न्यूज
गांव से शहर तक, हर खबर आप तक
यह वीडियो न्यूज भी देखे।👇

एक टिप्पणी भेजें