डीग।१८/०९/२०२६ ग्यानेन्द्र सिंह (सवांददाता)
शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में निर्विरोध निर्वाचित अर्पित गुप्ता ने डीग नगर परिषद सभापति पद की शपथ ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रिटर्निंग अधिकारी अमित कुमार मीणा ने अर्पित गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों और शहरवासियों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर सभापति अर्पित गुप्ता ने कहा कि वे शहर के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने की बात कही।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें