फर्जी फसल बीमा क्लेम मामला: सहदेव कस्वां पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित, 39 प्रकरणों में तलाश
नागौर। 14/11/2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जी क्लेम उठाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामलों में वांछित आरोपी सहदेव कस्वां की गिरफ्तारी पर नागौर पुलिस अधीक्षक श्री आशा राम चौधरी ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सहदेव कस्वां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के वास्तविक लाभार्थियों को मिलने वाली राशि हड़पने के लिए कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार करता था। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फसल बीमा क्लेम उठाकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है।
जिला नागौर के विभिन्न पुलिस थानों में इस फर्जीवाड़े से संबंधित कुल 39 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों का अनुसंधान विशेष जांच दल (SIT) द्वारा किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अब तक एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस की अपील: फर्जी फसल बीमा क्लेम से जुड़े मामलों में वांछित आरोपी सहदेव कस्वां की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया जा सकता है।
राजस्थान वाणी | गाँव से शहर तक

एक टिप्पणी भेजें