Top News

नागौर में मतगणना की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा, 20 नवंबर को होगी मतगणना

मतगणना केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

नागौर, 19 नवंबर2026,राजस्थान वाणी न्यूज़ 

जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बुधवार शाम मतगणना स्थल पर पहुंचकर 20 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों, टेबल व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंधों तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने तथा मतगणना से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आपसी समन्वय से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी।

वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने मतगणना स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं, प्रबंधन एवं अब तक पूर्ण की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

20 नवंबर को होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राजस्थान वाणी न्यूज़ – गाँव से शहर तक

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume