नावां सिटी।15/11/2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने जोधपुर मंडल के नावां सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में स्थित नमक लदान साइडिंग का अवलोकन कर माल लदान की व्यवस्थाओं एवं कार्यों की समीक्षा की।
फोटो : उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने नावां सिटी रेलवे स्टेशन की नमक लदान साइडिंग का निरीक्षण कर माल लदान एवं परिवहन व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने नमक लदान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा माल परिवहन को और अधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माल लदान में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए।
महाप्रबंधक ने कहा कि माल परिवहन को प्रोत्साहित करने तथा रेलवे के माध्यम से अधिकाधिक माल की ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना आवश्यक है। इस दिशा में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
नावां सिटी क्षेत्र में नमक उद्योग और रेलवे के माध्यम से होने वाला माल परिवहन स्थानीय आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में महाप्रबंधक का यह निरीक्षण नमक लदान व्यवस्था को मजबूत बनाने और रेलवे माल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजस्थान वाणी न्यूज — गांव से शहर तक, हर खबर आप तक।
एक टिप्पणी भेजें