Top News

मेड़ता में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, 90 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति की ओर से आयोजित हुआ सम्मान समारोह, बालिका शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर

मेड़ता। 15/11/2026,राजस्थान वाणी डिजिटल 

राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति, मेड़ता की ओर से 15 नवंबर 2026 को प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कान सिंह टुकलिया (सरपंच) रहे, जबकि अध्यक्षता श्री मोहन सिंह (सरपंच) ने की।

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने वाले लगभग 90 विद्यार्थियों को बैग, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं एडवोकेट सुगन सिंह मोर्रा ने अपने उद्बोधन में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।



कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री गोरधन सिंह, उपाध्यक्ष भगवान सिंह जसनगर, सचिव हीर सिंह पांचडोलिया, सदस्य शिव सिंह चम्पाखेड़ी, जीवराज जी पांचडोलिया, जीवराज सिंह नारवा, राजेन्द्र सिंह लाडपुरा, रतन सिंह कुड़की, प्रताप सिंह रूपनगर एवं लख सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में जीवराज सिंह पांचडोलिया ने विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए। वहीं भोजन प्रसादी की व्यवस्था श्री महेन्द्र सिंह लाडपुरा की ओर से किए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के कोषाध्यक्ष भरत सिंह मोर्रा ने किया। अंत में आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume