Top News

अजमेर के दो रक्तवीरों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, लक सा जाजोता और बलवीर जांगिड़ बने 'रक्त शिरोमणि'

 1500 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाकर जरूरतमंदों की मदद करने पर मिला रक्त शिरोमणि पुरस्कार-2026, सीकर में आयोजित राज्य रक्त मित्र सम्मेलन में किया गया सम्मानित।

अजमेर/सीकर।16/11/2026,राजस्थान वाणी डिजिटल न्यूज़ 

मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अजमेर के दो समाजसेवियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। इमरजेंसी ब्लड ग्रुप अजमेर के संचालक लक सा जाजोता एवं सह संचालक बलवीर कुमार जांगिड़ को प्रतिष्ठित 'रक्त शिरोमणि पुरस्कार-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सीकर जिले के शिवसिंहपुरा में आयोजित राज्य रक्त मित्र सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।


स्व. सुवादेवी स्मृति संस्थान, शिवसिंहपुरा एवं निस्वार्थ ब्लड सेवा फाउंडेशन राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में सुवादेवी स्मृति संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र कुमार और निस्वार्थ ब्लड सेवा फाउंडेशन राजस्थान के निदेशक पवन घोड़ेला ने दोनों रक्तवीरों को सम्मानित किया।

1500 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाकर की जरूरतमंदों की मदद

इमरजेंसी ब्लड ग्रुप अजमेर लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। संस्था के माध्यम से अब तक 1500 से अधिक यूनिट रक्तदान करवाया जा चुका है। संस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजस्थान में किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।

रक्तवीरों के समर्पण को मिला सम्मान

राज्य स्तरीय सम्मान मिलने से अजमेर सहित आसपास के क्षेत्रों के रक्तदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि केवल दो व्यक्तियों का सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और समाजसेवियों के निस्वार्थ योगदान की पहचान है, जो जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

रक्तदान के क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगी सेवा

लक सा जाजोता एवं बलवीर कुमार जांगिड़ ने इस उपलब्धि का श्रेय समस्त रक्तदाताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ मानव सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। अजमेर के इन दोनों रक्तवीरों का प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाला है।


राजस्थान वाणी न्यूज़ | गाँव से शहर तक

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume