Top News

क्विज के बाद निबंध प्रतियोगिता में भी हर्षित ने लहराया परचम, अब PPT राउंड में बनाई जगह

 

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 में भीलवाड़ा जिले में हासिल किया 7वां स्थान, फुलिया कलां का नाम किया रोशन

शाहपुरा (भीलवाड़ा) 14/11/2026

फुलिया कलां निवासी हर्षित तोषनीवाल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक और उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2027 के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में हर्षित ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।


प्रतियोगिता के प्रथम चरण में क्विज में सफलता हासिल करने के बाद हर्षित ने निबंध प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने पूरे भीलवाड़ा जिले में 7वां स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय अगले चरण यानी PPT राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

निबंध प्रतियोगिता का विषय 'Manufacturing, Entrepreneurship and Green Growth' रहा। इस विषय पर हर्षित ने विकसित भारत के निर्माण, उद्यमिता, रोजगार के नए अवसरों और हरित विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अब हर्षित जिला स्तरीय PPT राउंड में अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विचार रखेंगे। इस चरण में प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

हर्षित की इस उपलब्धि से फुलिया कलां सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय युवाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें आगामी PPT राउंड के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

हर्षित तोषनीवाल ने कहा कि युवाओं को केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने विचारों और प्रयासों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume