Top News

ऑपरेशन शिकंजा 2.0" के तहत डीग कोतवाली थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में वांछित 01 आरोपी को गिरफतार किया गया है-

 डीग।17/09/2026 ज्ञानेन्द्र सिंह

पुलिस अधीक्षक डीग श्री शरण गोपीनाथ के. द्वारा जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन शिकंजा 2.0" के तहत डीग कोतवाली थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में वांछित 01 आरोपी को गिरफतार किया गया है-

गांव इकलैरा में हुई बिज्जो उर्फ विजयसिंह की हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सामिल आरोपी गोविन्दा पुत्र हरफूल गुर्जर निवासी इकलहरा थाना डीग को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की ।।

गठित टीमों द्वारा राजस्थान तथा उत्तरप्रदेश के करीब 50 से अधिक स्थानों पर दी गई दबिशं ।।

थाना डीग कोतवाली विवरण- दिनांक 15.09.2026 को परिवादी प्रधान सिंह पुत्र श्री विजयसिंह उर्फ बिज्जो गुर्जर (उम्र 30 वर्ष, निवासी इकलैरा) ने थाना डीग कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 14.09.2026 को उनके पिता बिज्जो उर्फ विजय सिंह मवेशियों को चराकर घर लौट रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व से योजना बनाकर अवैध हथियारों से लैस नामजद अभियुक्तों ने उनके पिता पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली व छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल बिज्जो सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उक्त रिपोर्ट पर थाना डीग कोतवाली में मुकद्मा संख्या 252/2026 धारा 189 (2), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी हीरालाल मीणा द्वारा शुरू किया गया।

कार्यवाही विवरण थाना डीग कोतवाली- प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए कथित आरोपियान की तलाश हेतु डीएसटी टीम, क्यूआरटी टीम तथा थाना हाजा की टीमों का गठन किया जाकर राजस्थान तथा उत्तरप्रदेश के करीब 50 से अधिक स्थानो पर दविशे दी

गईं । आरोपियान की तलाश हेतु साईबर सैल डीग से सहयोग प्राप्त किया गया। दौराने तलाश आज दिनांक 17.09.2026 को प्रकरण के कथित आरोपी आरोपी गोविन्दा पुत्र हरफूल गुर्जर निवासी इकलहरा थाना डीग को डिटेन कर थाना लाया गया। जिससे थाना हाजा पर अनुसंधान किया गया तो अनुसंधान से आरोपी आरोपी गोविन्दा पुत्र हरफूल गुर्जर उम्र 68 साल निवासी इकलहरा थाना डीग के खिलाफ जुर्म धारा 189 (2), 103 (1) बीएनएस प्रमाणित पाये जाने पर आरोपी को प्रकरण हाजा में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी से प्रकरण में गहन अनुसंधान किया जा रहा है तथा प्रकरण के अन्य आरोपीगण तथा घटना में प्रयुक्त हथियारों के सम्बंध में पूछताछ जारी है ।


पुलिस थाना डीग टीम विवरणः-


1. श्री हीरालाल मीना पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना डीग

2. श्री सतीश अकेला सउनि० पुलिस थाना डीग

3. श्री राजू सिंह कानि0 2560 पुलिस थाना डीग

4. श्री कुलदीप सिंह कानि0 2561 पुलिस थाना डीग

5. श्री सुभाष कानि 552 पुलिस थाना डीग

डीएसटी टीम डीग विवरणः-

1. श्री वीरेन्द्र सिंह सउनि० प्रभारी डीएसटी डीग

2. श्री प्रेमचन्द शर्मा हैड कानि0 119 डीएसटी डीग

3. श्री समन्दर सिह हैड कानि० 264 (विशेष भूमिका)

4. श्री साहबुद्धीन कानि0 862 डीएसटी डीग

5. श्री शशि कुमार कानि0 677 डीएसटी डीग

6.श्री कपिल कुमार कानि0 285 डीएसटी डीग

7. श्री लक्ष्मण कानि० चालक डीएसटी डीग

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume