Top News

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, जिला कलक्टर ने ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण

 


डीडवाना-कुचामन।17/09/2026

पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में स्थित ईवीएम मशीनों के भंडारण गृह का दौरा कर वहां चल रही प्रथम स्तरीय जांच (FLC) के कार्य का निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा की जा रही ईवीएम मशीनों की तकनीकी जांच की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ईवीएम की जांच पूरी पारदर्शिता, सावधानी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाए।



जिला कलक्टर ने कहा कि ईवीएम मशीनों की तकनीकी जांच का कार्य पूरी सतर्कता के साथ किया जाए, ताकि आगामी मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो और चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान जिला कलक्टर ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्ष अधिगृहित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार, तहसीलदार निर्वाचन ललित मिश्रा, स्ट्रांग रूम प्रभारी अजीत सिंह, मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: हर्षित अग्रवाल
स्थान: डीडवाना-कुचामन

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume