केकड़ी।23/09/2026
स्थानीय विद्यालय में 17वीं जिला स्तरीय छात्राओं की 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बहादुर सिंह शक्तावत, एसीबीओ केकड़ी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल लाल रेगर, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राम गोपाल सैनी, अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी केकड़ी, श्रीमती गीता शर्मा, श्री ओमप्रकाश सोनी, तकनीकी सलाहकार राकेश यादव एवं आसाराम सैनी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग की 12 टीमों तथा 19 वर्ष आयु वर्ग की 14 टीमों ने भाग लिया। दोनों आयु वर्गों में कुल 390 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए।
उद्घाटन मुकाबला 19 वर्ष आयु वर्ग में सोफिया अजमेर और हिंगोनिया टीम के बीच खेला गया, जिसमें हिंगोनिया की टीम विजयी रही।
इस दौरान प्रतियोगिता के निर्णायक, टीम प्रभारी एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि नारायण बिदा, उप प्राचार्य ने किया, जबकि अंत में शिव शंकर राठौड़, उप प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता: मनोज हेमनानी
राजस्थान वाणी
एक टिप्पणी भेजें