जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक!
जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में बैंकिंग क्षेत्र की प्रगति, वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने विभिन्न बैंकिंग एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी बैंकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में ऋण प्रवाह बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण, डिजिटल बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता पर जोर
भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक जे.के. नायर ने बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा तथा वित्तीय जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वित्तीय सेवाओं को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
वहीं, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शिवम अग्रवाल ने ग्रामीण विकास एवं कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने में बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका पर अपने विचार रखे।
अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक हिमांशु मंगलमूर्ति ने उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिले में बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय समावेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।
इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक जे.के. नायर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शिवम अग्रवाल, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक दिलखुश मीणा, जिले के विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह विडियो न्यूज़ भी देखे!👇
एक टिप्पणी भेजें