डीग, 16 सितंबर 2026। ग्यानेन्द्र सिंह
जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शस्त्र विनाश” के तहत थाना जालूकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी कट्टा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, उसके साथ मिले एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डीग श्री शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को मोराका के देई गांव के पास कुछ युवकों के मोटरसाइकिल पर खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम गोलू पुत्र हंसराम, जाति गुर्जर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोराका, थाना जालूकी, जिला डीग बताया। पुलिस के अनुसार, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जालूकी में प्रकरण संख्या 141/26, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
कार्रवाई में थाना जालूकी के थानाधिकारी श्री भगीराम गुर्जर, श्री रामबाबू सर्जिन, श्री राजेश कानि. 756, श्री ज्ञानसिंह कानि. 359, श्री लालाराम कानि. 762 और श्री तेजसिंह कानि. 628 सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
नोट: यह खबर डीग जिला पुलिस के 15 सितंबर 2026 के प्रेस नोट में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।

एक टिप्पणी भेजें