नागौर, 16 सितंबर 2026। रमेश सिंह (प्रधान संपादक)
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नागौर जिले की 9 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार, 16 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 34 अभ्यर्थियों ने कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए।
इससे पहले नामांकन के पहले दिन मेड़ता रोड नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस तरह नामांकन की निर्धारित तिथि और समय समाप्त होने तक दो दिनों में कुल 35 अभ्यर्थियों ने 44 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
किस निकाय में कितने नामांकन?
दूसरे दिन जिले की विभिन्न नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त नामांकन इस प्रकार रहे—
- नागौर: 5 नामांकन पत्र
- मेड़ता सिटी: 5 नामांकन पत्र
- मेड़ता रोड: 3 नामांकन पत्र
- जायल: 4 नामांकन पत्र
- डेगाना: 2 नामांकन पत्र
- मूंडवा: 8 नामांकन पत्र
- बासनी: 5 नामांकन पत्र
- कुचेरा: 5 नामांकन पत्र
- रियांबड़ी: 6 नामांकन पत्र
इनमें मूंडवा में सबसे अधिक 8 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि डेगाना में 2 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा
निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में सभी प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन वापसी की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें