केकड़ी। 24/09/2026
केकड़ी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान नगरपालिका परिसर में पार्षदों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि वे जनता के सेवक हैं और जनता की समस्याओं एवं कार्यों के समाधान के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक नगरपालिका में उनका निर्धारित चैम्बर उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक परिसर में स्थित रंगमंच पर बनाए गए अस्थाई कार्यालय से ही नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में कार्य किया जाएगा। मित्तल ने कहा कि कार्यालय के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है और यहीं से आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पद और कार्यालय से ज्यादा महत्वपूर्ण जनता की सेवा है और वे उपलब्ध व्यवस्था में रहते हुए भी जनता के बीच रहकर उनके कार्य करने का प्रयास करेंगे।इस दौरान मौजूद कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि अनिल मित्तल के कार्यकाल में आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करने और नगरपालिका के विकास कार्यों को गति देने की बात भी कही गई।पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका के पार्षदों सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजस्थान वाणी संवाददाता मनोज हेमनानी

एक टिप्पणी भेजें