Top News

नैनवां: स्कूटी और वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

NH-148D पर बाछौला के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन घायल; दो गंभीर घायलों को किया रेफर

नैनवां।16/09/2026 श्रवण कुमार गुर्जर (सवांददाता)

नैनवां थाना क्षेत्र में NH-148D पर बाछौला के पास बुधवार को स्कूटी और वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा NH-148D पर बाछौला के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दीपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नैनवां उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर नैनवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार मृतक दीपेंद्र सिंह और मुकेश खटावदा निवासी हैं। वहीं वैन में सवार मुकेश करवरा और दयाराम डोडी निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume