Top News

सभापति महेश रामचंद्रका ने तवांग तीर्थ यात्रा के परिपत्र का किया विमोचन

 


भारत तिब्बत सहयोग मंच के शिष्टमंडल ने किया सभापति का स्वागत एवं सम्मान

कुचामनसिटी।30/09/2026,हर्षित गोयल 

डीडवाना-कुचामन जिले की नवगठित भारत तिब्बत सहयोग मंच जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नगर परिषद कुचामनसिटी के नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका का नगर परिषद कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया।


मंच के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने सभापति को साफा, शाल, दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता, संस्था का साहित्य तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभापति महेश रामचंद्रका ने भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा नवंबर माह में प्रस्तावित तवांग तीर्थ यात्रा के परिपत्र का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री, प्रांतीय सचिव श्यामसुंदर सैनी, जिला अध्यक्ष बाबूलाल मांघणिया, जिला महिला अध्यक्ष बरखा रानी, महामंत्री मुरलीधर गोयल, जिला मंत्री डॉ. प्रकाश चंद ट्रेलर, कोषाध्यक्ष परमानंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा एवं सदस्य प्यारेलाल कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश कामदार, घाटवा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, महावीर प्रसाद चौधरी, टीवीएस शोरूम कुचामनसिटी तथा प्रदीप यादव, घाटवा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भी मौजूद रहे।राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार ने संगठन के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संगठन है। उन्होंने मंच के उद्देश्यों एवं भारत-तिब्बत संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में मंच के पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume