सेवा यात्रा मुहिम के तहत सेवा कार्य आयोजित, आश्रम स्टाफ एवं परिवारजन रहे उपस्थित
नोखा, बीकानेर।22/10/2026,राजस्थान वाणी डिजिटल डेस्क
नोखा कस्बे में एनएच-62 नोखा बाईपास स्थित बीकानेर रोड पर संचालित अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को सेवा यात्रा मुहिम के तहत विजयकुमार भार्गव, नोखा की ओर से नाश्ता करवाया गया। इस दौरान भार्गव ने सेवा भाव के साथ प्रभुजनों को नाश्ता करवाकर सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का संदेश दिया।
सेवा कार्य के दौरान आश्रम का स्टाफ एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और जरूरतमंदों की सेवा के महत्व को रेखांकित किया।
सेवा यात्रा मुहिम के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और उनके साथ आत्मीयता एवं अपनत्व का भाव बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करते हैं।
राजस्थान वाणी न्यूज़ | गाँव से शहर तक
एक टिप्पणी भेजें