Top News

धौलपुर में अवैध पटाखों की तलाशी के दौरान जोरदार धमाका, CO सिटी और SHO घायल

 

धौलपुर।07/11/2026

राजस्थान के धौलपुर जिले में अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुरानी छावनी इलाके में एक मकान की तलाशी लेते समय अचानक पोटाश में विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और सदर थाना प्रभारी अमित सिंह घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, दीपावली के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को पुरानी छावनी क्षेत्र के एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे और पोटाश रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी अमित सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मकान की तलाशी के दौरान बोरी में रखे पोटाश और अवैध पटाखों में अचानक चिंगारी उठने से जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में दोनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए। उनके चेहरे और हाथों पर चोटें आई हैं। घायल अधिकारियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामग्री और अवैध पटाखे जब्त किए हैं। वहीं, मकान मालिक की तलाश की जा रही है।

राजस्थान वाणी न्यूज़ | गाँव से शहर तक  


                              यह विडियो खबर भी देखे!👇



Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume