Top News

सीकर निकाय चुनाव परिणाम के बाद वार्ड 17 में बवाल, समर्थकों के बीच पत्थरबाजी; कई घायल

 

सीकर निकाय चुनाव परिणाम के बाद वार्ड 17 में बवाल, समर्थकों के बीच पत्थरबाजी; कई घायल

सीकर। 14/09/2026

नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सीकर के वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई।

वार्ड 17 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

वार्ड नंबर 17 के चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी तस्लीम ने निर्दलीय प्रत्याशी अर्शिन को हराकर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आने के बाद ही दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

सीकर नगर निकाय में कांग्रेस का दबदबा

सीकर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक वार्डों में जीत दर्ज की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल 65 वार्डों में कांग्रेस ने 38, भाजपा ने 22, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 और RLP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume