Top News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने खाटू खुर्द व मकराना में लिया मतदान तैयारियों का जायज

डीडवाना-कुचामन, 10 सितम्बर। हर्षित गोयल 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने जिले में नगर निकायों के दूसरे चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों के तहत गुरुवार को खाटू खुर्द एवं मकराना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्थापित स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं मतदान बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान एवं मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने  अधिकारियों के साथ शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्बाध चुनाव सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।


इस दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume