केकड़ी!10/10/2026,संवाददाता मनोज हेमनानी:
गाँधी नगर साहित्य सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट,गुजरात के कर्नाटक अध्यक्ष ने गाँधी अंतरराष्ट्रीय शान्ति सम्मान 2026 से देश और विदेश के प्रमुख 20 हस्तियों को गूगल मीट के द्वारा सम्मानित किया है जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, जरुरतमंद लोगों की सेवा, और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है!
ऑनलाइन आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री अरुंधा भर्ती स्वामी जी अध्यक्ष श्री सिद्ध रूपा मिशन आश्रम ,रा मोहाली ,बेंगलुरु समारोह अध्यक्ष डॉ महेश अलियास मलकप्पा गाँधी नगर साहित्य सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट गुजरात के कर्नाटक अध्यक्ष एवं संस्था के फाउंडर अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल तथा विशिष्ट अतिथि धर्मचंद आचार्य विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित केकडी राजस्थान से सरस्वती वंदना से शुभारंभ शिक्षाविदा नसीम बानु ,भरूच गुजरात ने किया और मंच संचालन श्री मती आचार्य विनीता लावण्या ने किया और कार्यक्रम में अनिता तोमर सहयोग दिया श्री धर्म चंद आचार्य ने शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा के साथ जरुरतमंदों की मदद करने की सराहनीय प्रयास किया है इसलिए देश और विदेश के अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित है वर्तमान में आचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्पवृक्ष धाम फलोदी पंचायत समिति गंगरार,जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान में प्रबोधक लेवल 2 के पद पर कार्यरत हैं।

एक टिप्पणी भेजें