बिहार में लघु उद्योग भारती के दो स्किल सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
नागौर। 08/10/2026
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक ने बिहार की राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लघु उद्योगों, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
नरेश पारीक ने पटना में आयोजित लघु उद्योग भारती बिहार की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में प्रदेश में लघु एवं छोटे उद्योगों को मजबूत करने, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया।
मुलाकात के दौरान लघु उद्योग भारती के दो स्किल सेंटर स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दोनों स्किल सेंटर के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
लघु उद्योग भारती की ओर से स्किल सेंटर स्थापित किए जाने से युवाओं

एक टिप्पणी भेजें