कुचामन सिटी | सामाजिक सरोकार
644 उपयोगी वस्तुएँ जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचीं, आमजन का मिला अपार सहयोग
रिपोर्ट: हर्षित अग्रवाल
जरूरतमंद परिवारों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई
मात्र ₹10
सम्मानपूर्वक उपयोगी वस्तुएँ प्राप्त करने का शुल्क
महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की ओर से जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के तहत दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर ‘खुशियों का बाजार’ सेवा अभियान आयोजित किया गया। शुक्रवार सुबह 8 से 10 बजे तक कुचामन विकास पुरुष स्वर्गीय बालकिशन जी सारड़ा की प्रतिमा के सामने इस सेवा बाजार का आयोजन हुआ।
अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को पुनः उपयोग में आने वाली विभिन्न उपयोगी वस्तुएँ मात्र 10 रुपये के सम्मानजनक शुल्क पर उपलब्ध कराई गईं। बाजार में पैंट, शर्ट, साड़ी, सलवार-सूट, बच्चों के कपड़े, स्कूल बैग, खिलौने, बर्तन सहित अनेक आवश्यक सामग्री रखी गई।
पुनः उपयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा
इस पहल का मुख्य उद्देश्य घरों में अनुपयोगी पड़ी, लेकिन दूसरों के लिए उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाना है। इसके साथ ही वस्तुओं के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
हर माह बाजार लगाने का प्रयास
वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि ‘खुशियों का बाजार’ अभियान को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है। लोगों के सहयोग और उत्साह को देखते हुए भविष्य में प्रत्येक माह इस बाजार का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो सकें।
वीर अजित पहाड़िया के अनुसार, इस बार आयोजित खुशियों के बाजार में कुल 644 वस्तुओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला। यह पहल समाज में संसाधनों के बेहतर उपयोग और जरूरतमंदों की सहायता का प्रभावी उदाहरण बनी।
इनका रहा सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम में संयोजक वीर रामावतार गोयल सहित वीर विजय पहाड़िया, गोरधन मालवीय, वीर संदीप पाड्या, वीर सुरेश गंगवाल, वीर संपत बगड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर आनंद सेठी, वीर विकास जैन, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर बलराम प्रधान, वीरा इंदु सैन, लक्ष्मी शर्मा, मनोज गोड़, अजय जैन, महेश लढ़ा एवं राजू अग्रवाल सुपारी वाला का सराहनीय सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें