Top News

श्रीगंगानगर में नकली घी के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, 1.23 करोड़ का मिलावटी घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

 श्रीगंगानगर,02/10/2026,सतवीर सिंह (सवांददाता)

राजस्थान में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस, सीआईडी और डीएसटी की संयुक्त टीम ने अनन्या ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी घी बरामद किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये कीमत का 16 हजार 394 लीटर घी जब्त किया गया है।



तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और वाहन भी जब्त

पुलिस की संयुक्त टीम ने 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से राम तायल, मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई में पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और एक मारुति वैन भी जब्त की है। इसके साथ ही संबंधित गोदाम को सील कर दिया गया है।



कहां तैयार हो रहा था मिलावटी घी, जांच में जुटी पुलिस

इतनी बड़ी मात्रा में मिलावटी घी बरामद होने के बाद इस कारोबार के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घी कहां तैयार किया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। जांच के दौरान कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एसपी

एसपी हरिशंकर यादव ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

श्रीगंगानगर में हुई इस बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस की जांच में सामने आएगा कि इस कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और मिलावटी घी की सप्लाई किन-किन इलाकों तक पहुंचाई जा रही थी।

राजस्थान वाणी न्यूज़ | गाँव से शहर तक


Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume