Top News

नागौर में BRICS सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ, गोगेलाव कंजर्वेशन रिजर्व में लगाए खेजड़ी के 100 पौधे

 

नागौर।02/09/2026,रमेश सिंह (प्रधान संपादक)

राजस्थान वन विभाग एवं राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को BRICS सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ गोगेलाव कंजर्वेशन रिजर्व स्थित वृक्ष कुंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए खेजड़ी के पौधे लगाए गए।


नागौर के ‘पंच गौरव प्रजाति – एक जिला एक वनस्पति’ अभियान के तहत गोगेलाव कंजर्वेशन रिजर्व में खेजड़ी के 100 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पौधों को पानी पिलाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में मिशन ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)’ के तहत उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्थायी जीवनशैली अपनाने, वृक्षों की रक्षा एवं संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

इसी क्रम में वन विभाग की जायल रेंज के वृक्षारोपण स्थल पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं वन विभाग के स्टाफ की मौजूदगी में खेजड़ी के 50 पौधे लगाए गए। वहीं मेड़ता रेंज के अधीन गोल स्थित वृक्षारोपण स्थल पर भी खेजड़ी के पौधों का रोपण करवाया गया।

कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक कमल कुमार कुमावत, राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता तेजराज गौर सहित वन विभाग एवं संबंधित विभागों के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। खेजड़ी जैसी स्थानीय वनस्पतियों का संरक्षण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राजस्थान की प्राकृतिक पहचान और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।


राजस्थान वाणी न्यूज़ | गाँव से शहर तक

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume