मेड़ता मंडी में विनोद ट्रेडर्स की दुकान में भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुएं का गुबार; दमकल मौके पर
मेड़ता सिटी। ०९/११/२०२६
मेड़ता कृषि उपज मंडी में सोमवार सुबह विनोद ट्रेडर्स की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में दुकान के अंदर भीषण आग की लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों, दुकान में हुए आर्थिक नुकसान और किसी प्रकार की जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
राजस्थान वाणी इस घटना से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें