Top News

 

श्रीगंगानगर के 57 जीबी गांव में पराली में लगी आग, आधी रात तक सुलगती रही लपटें; ग्रामीणों ने टैंकरों से संभाला मोर्चा

श्रीगंगानगर/विजयनगर। 

श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर क्षेत्र के गांव 57 जीबी में सोमवार रात करीब 8 बजे पराली में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए।


ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों और स्प्रे वाले ड्रमों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की सूचना रामसिंहपुर पुलिस थाने में भी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस को फोन करने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

वहीं, आग बुझाने के लिए विजयनगर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जो आग लगने के लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे।

आधी रात तक जलती रही आग

रिपोर्ट के अनुसार, रात 12 बजकर 43 मिनट तक भी पराली में आग जल रही थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पराली के अलावा किसी अन्य प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली। ग्रामीण लगातार आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे रहे और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव की प्रार्थना करते रहे।

ग्रामीणों ने वाहेगुरु जी से अरदास की कि आग से किसी प्रकार का और नुकसान न हो तथा जल्द ही आग पूरी तरह बुझ जाए।

रिपोर्ट: सतवीर सिंह, श्रीकरणपुर

Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume