Top News

नागौर में जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

नागौर में जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नागौर | 3 नवंबर 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को तहसील परिसर के पास स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा, रखरखाव एवं सुरक्षित भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

नागौर में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किए गए निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मशीनों के सुरक्षित संधारण तथा परिसर में निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि ईवीएम के सुरक्षित भंडारण और रखरखाव में निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से बनाए रखी जाएं।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम प्रभारी अंकित पचार, सहायक प्रभारी दिनेश सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

राजस्थान वाणी न्यूज़ | गाँव से शहर तक

                                      यह विडियो न्यूज़ भी देखे!👇




Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी न्यूज़

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume